हल्द्वानी में छात्र संघ चुनाव की मतगणना के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अलोकतांत्रिक करार देते हुए पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संगठन मंत्रियों के साथ ऐसा व्यवहार कांग्रेस शासन काल में भी कभी नहीं हुआ और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. इंदिरा हृदयेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वे वैचारिक मतभेदों के बावजूद छात्र नेताओं का सम्मान करती थीं। मेयर ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई पर मेयर का आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग।
