बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा बाली में दर्दनाक हादसे का शिकार, स्पाइन सर्जरी के लिए एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाई गईं।

इंडोनेशिया के बाली में एक ट्रिप के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा गंभीर हादसे का शिकार हो गईं, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर मेडिकल केयर के लिए एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनकी स्पाइन सर्जरी की जाएगी।                         चोट और आगामी सर्जरी के कारण उन्हें ठीक होने में लंबा समय लगेगा, जिससे अगले कुछ हफ्तों के उनके काम प्रभावित हो सकते हैं।