नैनीताल में स्कूली वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर, 20 बसों की जांच में 4 के कटे चालान।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नैनीताल पुलिस ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया।                                                                                        इस दौरान 20 स्कूल बसों के दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई, जिसमें खामियां पाए जाने पर 4 बसों के चालान काटे गए और 7 चालकों के लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति की गई, जबकि पूरे अभियान में कुल 251 वाहनों के चालान, 10 सीज और 33 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।