काठगोदाम: पुलिस चौकी के समीप शरारती तत्वों ने तोड़े वाहनों के शीशे।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित काठगोदाम क्षेत्र में पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़कर अज्ञात उपद्रवी अपनी कार से फरार हो गए, जिससे पीड़ित मालिकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है और इस वारदात के बाद स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।                                                           पीड़ित वाहन स्वामियों ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए काठगोदाम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।