भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र नागर ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। महेंद्र नागर ने कहा कि दिनेश आर्य का सांगठनिक व सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों, युवाओं और पेयजल जैसी आधारभूत समस्याओं को संसद में प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अवसर पर देव तिवारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक रूवाली, पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष संदीप कुकसाल, गौरव गोस्वामी, छात्र नेता योगेंद्र बिष्ट, कैलाश खोलिया, प्रभाकर जोशी, ऋषभ तिवारी, संजय राजौर, गुड्डू अधिकारी, कुबेर राज नागर, हरीश पड़ियार, सक्षम सक्सेना और योगेश दानी समेत अनेक नेताओं व समर्थकों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
दिनेश आर्य के राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर महेंद्र नागर ने जताई खुशी और जताया आभार।
