कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का घरेलू विवाद पहुंचा पुलिस थाने, पति के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज।

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के साथ पारिवारिक विवाद सार्वजनिक हो गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक भावुक वीडियो में वह रोती हुई दिखीं और उन्होंने अपने व बच्चों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। इस मामले में 15 अक्टूबर 2026 को देहरादून की कैंट कोतवाली में पति के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल जैसे संगीन आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।                                   प्रदेश की महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली मंत्री का यह निजी मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है, जहां साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।