हल्द्वानीः नवाबी रोड कलावती कालोनी में एक दिन में सड़क का डामरीकरण उखाड़ने लगा, अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप,,,, video।

हल्द्वानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने क्षतिग्रस्त सड़को को 30 अक्टूबर तक गुणवंता के साथ गड्ढे मुक्त करने का आदेश दिया था।

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया हल्द्वानी शहर की ज्यादातर सडके पिछले दो वर्षों से खुद पड़ी है सड़के रामपुर रोड़, बरेली रोड, काठगोदाम , रानीबाग, ऊंचापुल, नवाबी रोड, आवास विकास, इंद्रानगर , बनभूलपुरा, मछली बाजार , मंगल पड़ाव , ट्रांसपोर्ट नगर कि सड़को की स्थिति लम्बे खराब पड़ी है सड़को में जगह जगह गड्ढे होने के कारण बड़े बुजुर्ग , महिलाओं और बच्चों का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है।  आये दिन दुर्घटनाओं हो रही है साथ ही धूल मिट्टी के कारण बच्चों मै बीमारी का खतरा बना हुआ है। जिससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतें आ रही थीं। गड्ढों के कारण जगह जगह धूल मिट्टी पड़ी होने के चलते बीमार पड़ रहे है साथ ही सड़को मै गड्ढों होने के चलते बच्चों को स्कूल आने जाने मै चोटिले हो रहे है

विशाल वर्मा ने वीडियो जारी कर कहाँ अधिकारयों कि मिलीभगत से पैसों की बर्बादी करी जा रही है नवाबी रोड एवं कलावती कालोनी का गुणवंता के साथ पुनः डामरीकरण होना चाहिए सड़क मै जगह जगह डामर उखड़ रहा है जिसके चलते दुर्घटनाओं और बढ़ेगी।

साथ ही विशाल वर्मा ने मुख्यमंत्री, कुमाऊं कमिश्नर, जिलाधिकारी से लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने एवं पुनः डामरीकरण करने की माँग करी है।