भीमताल: ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में स्वच्छता अभियान लगातार जारी।

भीमताल: ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में स्वच्छता अभियान लगातार जारी है आज ग्राम पंचायत के तोक खोपटा कान से छोटा कैलाश द्वार सैम धार तक स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें रोड के किनारे पड़े कूड़ा तथा प्लास्टिक को इक्कठा किया गया।                  ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने अपील की आगामी त्यौहारी सीजन में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करे तथा पूर्ण रूप से बहिष्कार करें सभी ग्राम वासियों की नैतिक जिम्मेदारी है, यदि कोई कूड़ा फेंकते हुए या करते हुए दिखे तो खुद भी बोले और ग्राम पंचायत को सूचना दे जिससे कठोर कार्यवाही की जा सके। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है