उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर की गई टिप्पणी से खड़ा हुआ विवाद और गहरा गया है। टिहरी के कुंजापुरी मेले में मंत्री ने दलेर मेहंदी की गायकी पर सवाल उठाते हुए तीखा बयान दिया था, जिसके बाद बॉलीवुड और संगीत जगत की हस्तियों ने भारी विरोध दर्ज कराया था। गायक मीका सिंह, बादशाह और अभिनेता अनुपम खेर समेत कई प्रमुख कलाकारों ने मंत्री की इस टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं हस्तक्षेप कर दलेर मेहंदी और मीका सिंह से फोन पर बात की थी। हालांकि, सुबोध उनियाल ने अब साफ कर दिया है कि वे अपने आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे और माफी मांगने के बजाय पद से इस्तीफा देना ज्यादा पसंद करेंगे।
दलेर मेहंदी विवाद: इस्तीफा देने को तैयार कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
