उत्तराखंड में 3 दिसंबर से करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी ठिठुरन।

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तराखंड में 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क बने रहने के बाद 3 दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है, जबकि 4 दिसंबर को बागेश्वर जिले में भी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हिमपात होने के आसार हैं।                     खासकर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में मौसम का असर ज्यादा रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। हालांकि, साप्ताहिक आकलन के अनुसार 2000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिलहाल औसत अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से अधिक है।