उत्तराखंड सरकार ने श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है, जो गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और व्यवस्था को पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के सुझाव देगी। इसी बीच, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने प्रशासनिक अनुशासनहीनता और गंभीर अनियमितताओं के आरोपों में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जोशीमठ संबद्ध कर दिया है, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके।
बदरीनाथ धाम दान-चढ़ावा अनियमितता मामला: उत्तराखंड सरकार ने बैठाई उच्चस्तरीय जांच, P A निलंबित
