नैनीताल प्रशासन का कड़ा रुख,,,, दो शातिर अपराधी जिले से निष्कासित।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आदतन अपराधियों पलविंदर सिंह उर्फ रवि उर्फ हैप्पी (निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक) और प्रमोद सागर उर्फ पप्पू उर्फ पीके (निवासी नाथूपुर पाडली) को उनके गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जिला बदर (जिले से बाहर) करने के आदेश जारी किए हैं। इन दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस (ड्रग्स) एक्ट और जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।                                        वहीं दूसरी ओर, प्रशासनिक अदालत ने मुक्तेश्वर निवासी नवीन सिंह (जो पहले से ही जिला बदर हैं) और बनभूलपुरा निवासी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अमन सिद्दीकी (जो पहले से जेल में बंद हैं) के खिलाफ जारी नोटिसों को अप्रासंगिक मानते हुए निरस्त कर दिया है।


खबरें शेयर करें -