आंध्रप्रदेश से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है ख़बर के मुताबिक श्रीकाकुलम स्थित कासी बुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। प्राप्त जानकारी में ,,,,,, भारी भीड़ होने के कारण रेलिंग में ज़ोर पढ़ने से वो टूट गई। हादसे में घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं बताई जा रही हैं। जैसा कि ज्ञात है आंध्रप्रदेश का श्रीकाकुलम वेंकटेश्वर मंदिर प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है। माना जाता है इसका स्वरूप और पूजा-पद्धति तिरुपति बालाजी मंदिर से मिलती-जुलती है। यहां भगवान श्री विष्णु की पूजा की जाती है, माना यह जाता है कि यह मंदिर 11वीं-12वीं सदी में बनाया गया । जब इस क्षेत्र में चोल और चालुक्य शासकों का प्रभाव था।

