ज्योलिकोट जल संकट: दूषित पानी पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाह अधिकारियों पर गाज।

नैनीताल के ज्योलीकोट और आसपास के इलाकों में जल संस्थान की घोर लापरवाही के कारण पेयजल सप्लाई में सीवेज, ई-कोलाई तथा फिकल कॉलिफॉर्म जैसे जानलेवा बैक्टीरिया पाए गए हैं। इस जहरीले पानी से पीलिया और टाइफाइड फैलने के कारण 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।                                                                                 पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की जांच रिपोर्ट में भयानक संक्रमण की पुष्टि होने के बाद नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव को मामले की सीधी निगरानी करने के आदेश दिए हैं। इस बीच जिला प्रशासन ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है और पुष्टि के लिए दोबारा पानी के नए सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं।