विधायक तिलक राज बेहड़ से अभद्रता के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, फूंका पूर्व विधायक का पुतला।

किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहद के साथ हुई कथित बदसलूकी के विरोध में लालकुआं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।                 हाथों में तख्तियां लिए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इसे जनप्रतिनिधि का अपमान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ कोतवाली चौराहे तक पहुंचा, जहां भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया गया।