मालेगांव 3 साल की बच्ची के रेप-मर्डर मामले को लेकर आक्रोशित भीड़ ने सेशंस कोर्ट का घेराव करते हुए भारी हंगामा किया, लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की, यहां तक कि लोग अपना आक्रोश संभाल नहीं सके और कोर्ट के दरवाजे पर चप्पलें फेंकीं और गेट तोड़ने की कोशिश भी करने लगे। बिगड़ती स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया. भारी विरोध के बीच आरोपी की पुलिस कस्टडी 27 नवंबर तक बढ़ा दी गई. जानकारी में,,,,, प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कैंप, मोसम ब्रिज और कोर्ट परिसर के बाहर सड़कें जाम कर दीं. पुलिस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद भीड़ शांत नहीं हुई. और हालात बिगड़ते गए, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को पेश करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सहारा लिया. एडिशनल सेशंस जज KR पाटिल ने आरोपी की पुलिस कस्टडी 27 नवंबर तक बढ़ा दी. पुलिस के अनुसार,,,,,, शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया. और जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी. मासूम की तलाशी के दौरान उसका का शव आरोपी के घर के पास मोबाइल टावर के पास मिला. इस घटना से पूरे इलाके में काफ़ी आक्रोश है। लोगों के लिए ये वाक्या दिल दहला देने वाला है।

