नई दिल्ली केंद्र सरकार द्वारा ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। नए फैसले के तहत, अब लाभार्थियों को साल में केवल 4 एलपीजी सिलेंडरों पर ही सब्सिडी दी जाएगी, जबकि पहले यह संख्या सालाना 9 सिलेंडर थी। सरकार के इस कदम से गरीब परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली जैसी जगहों पर महिलाओं में इस भारी कटौती को लेकर गहरा असंतोष है। उनका कहना है कि पहले गैस पर खाना बनाने की आदत डाली गई और अब अचानक सब्सिडी कम कर दी गई।
सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या घटने से बढ़ा आक्रोश, महिलाओं में भारी नाराजगी।
