उड़ीसा एक अहम खबर सामने आ रही है प्राप्त जानकारी में श्रीजगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की बहुप्रतीक्षित गणना व सूचीकरण प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी. यह जानकारी श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढ़ी ने दी है. यह प्रक्रिया चैत शुक्ल पक्ष की सप्तमी के शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:12 बजे से 1:45 बजे के बीच प्रारंभ की जाएगी. इस समय का निर्धारण मंदिर के ज्योतिषाचार्यों व सेवायतों की सलाह से किया गया है।

