हल्द्वानी एक अहम खबर सामने आ रही है। नशे के खिलाफ अभियान में नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। SOG और हल्द्वानी
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 60 लाख रुपये से अधिक
कीमत की स्मैक पकड़ी गई है और साथ ही एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी सी के निर्देशन में जिलेभर में सघन
चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस
अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और
क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली
हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से
कार्रवाई करते हुए बेल बाबा क्षेत्र में संदिग्ध महिला को
रोककर तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान महिला के कब्जे
से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60.90 लाख
रुपये आंकी गई है। प्राप्त जानकारी में,,,,,, महिला की पहचान कनिका (40 वर्ष), निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस सफल कार्रवाई पर SSP नैनीताल ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया है।
