उत्तराखंड दौरे पर आए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में मौसम ने खलल डाल दिया है। पंतनगर एयरपोर्ट से अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, पहाड़ों पर अचानक मौसम बिगड़ने की वजह से उनके हेलीकॉप्टर को वापस पंतनगर लैंड कराना पड़ा। राहुल गांधी फिलहाल मौसम ठीक होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने बैकअप प्लान के तौर पर उनके काफिले को सड़क मार्ग (बाय रोड) से अल्मोड़ा भेजने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बड़ी खबर: खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर वापस पंतनगर लौटा, सड़क मार्ग से अल्मोड़ा जाने की तैयारी।
