भीमताल में विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारियाँ तेज़, CM धामी के आगमन को लेकर CDO ने किया निरीक्षण।

खबरें शेयर करें -

भीमताल: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भीमताल के दौरे पर आ रहे हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अरविन्द कुमार पांडे ने खुद कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और ज़मीनी हकीकत देखी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। सीडीओ ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इस खास मौके पर लगभग 3,000 बोगनवेलिया के पौधे रोपे जाएंगे। इससे न सिर्फ पर्यावरण बचेगा, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती भी बढ़ेगी। उन्होंने उद्यान विभाग को पौधों की क्वालिटी और उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ पानी, साफ-सफाई और पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने को कहा है।


खबरें शेयर करें -