चलते चलते ई-रिक्शा हो जा रही ठप, ‘BAT’ ऐप के जरिए हैकिंग का आरोप,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

रामनगर (नैनीताल): रामनगर में ई-रिक्शा चालकों ने अपने वाहनों को बीच रास्ते में अचानक बंद कर एक कथित ‘BAT ऐप’ के जरिए रिमोटली नियंत्रित किए जाने का बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा है। चालकों का कहना है कि वाहन अचानक बंद होने से मरीजों, स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा दांव पर लग जाती है, साथ ही रात के समय सुनसान या जंगली रास्तों पर वाहन रुकने से जंगली जानवरों और जान-माल का खतरा बना रहता है।                                                     आरोप है कि ई-रिक्शा बंद होने के तुरंत बाद कुछ संदिग्ध लोग मौके पर पहुंचकर इसे दोबारा चालू करने के बदले पैसे की मांग करते हैं। इस संबंध में चालकों ने पहले दो संदिग्धों को पुलिस के हवाले भी किया था, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। रिक्शा चालकों ने प्रशासन से इस कथित डिजिटल ठगी या व्यवधान के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उनकी सुरक्षा और आजीविका दोनों को इस गंभीर संकट से बचाया जा सके।


खबरें शेयर करें -