हल्द्वानीः भोटिया पड़ाव के पास बीच सड़क पर बना कातिलाना गड्ढा: हादसों को न्योता, कुमाऊँ टैक्सी महासंघ ने की तत्काल मरम्मत की मांग।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड से महज 50 मीटर की दूरी पर सड़क के ठीक बीचों-बीच एक बेहद विशाल और खतरनाक गड्ढा बन गया है, जो आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इस गहरे गड्ढे की वजह से रोजाना दोपहिया वाहन चालकों (विशेषकर स्कूटी व बाइक सवारों) का संतुलन बिगड़ रहा है और वे गंभीर दुर्घटनाओं का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं।                                                                          इस चिंताजनक स्थिति पर कुमाऊँ टैक्सी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भट्ट ने गहरा रोष प्रकट करते हुए बताया कि  स्थानीय अधिकारियों और संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सड़क के मध्य में मौजूद यह गड्ढा आम जनता की जान-माल के लिए सीधा खतरा बना हुआ है।                                    अतः जनहित व आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए संबंधित प्रशासन से पुरजोर अपील की जाती है कि इस कातिलाना गड्ढे को अविलंब भरवाकर सड़क की उचित मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी बड़ी अनहोनी या किसी की जान जाने जैसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


खबरें शेयर करें -