काठगोदाम-नैनीताल रोप-वे परियोजना की शुरुआत,,,,

काठगोदाम से हनुमानगढ़ी और कैंची धाम को जोड़ने के लिए लगभग 2800 करोड़ रुपये की लागत से 14.9 किलोमीटर लंबा रोप-वे बनाया जाएगा, जिसकी समीक्षा के लिए प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। 58 टावरों वाले इस रोप-वे से रानीबाग से हनुमानगढ़ी का सफर केवल 20 से 25 मिनट में पूरा होगा, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 375 रुपये किराया प्रस्तावित किया गया है।                                                                                   जंक्शन स्टेशन बनने से यात्रियों और श्रद्धालुओं की राह आसान होगी, साथ ही स्थानीय रोजगार, पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और यातायात तथा प्रदूषण में कमी आएगी।