बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के आरोपों पर जांच शुरू, ‘भैरव सेना’ ने उठाए सवाल।

खबरें शेयर करें -

अयोध्या के बाद अब प्रसिद्ध तीर्थस्थल बद्रीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान में वित्तीय अनियमितताओं का एक गंभीर मामला सामने आया है।                                                                सोशल मीडिया पर एक कर्मचारी के खिलाफ लगे इन आरोपों के बाद ‘भैरव सेना संगठन’ ने खुलकर मोर्चा खोलते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे विवाद पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष ने मामले की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन कर दिया है।                                   समिति के अनुसार, जिस कर्मचारी पर वित्तीय हेराफेरी के आरोप लग रहे हैं, वह कोई निजी सचिव नहीं बल्कि बीकेटीसी का एक नियमित सरकारी कर्मचारी है जो पहले भी कई अध्यक्षों के साथ काम कर चुका है। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित होगी, तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


खबरें शेयर करें -