भीमताल: परिसीमन यदि जनसंख्या के आधार पर, तो पहाड़ में घटेंगी सीटें।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व विधान सभा भीमताल के पूर्व प्रभारी राज्य आंदोलन कारी प्रेम सिंह कुल्याल ने कहा कि यदि पहाड़ में परिसीमन जनसंख्या के आधार पर किया गया तो पहाड़ में लोक सभा तथा विधान सभा की सीटें स्वत: ही कम हो जाएगी जिससे राज्य बनाने का आंदोलन कारियों का मकसद अधूरा रह जाएगा उन्होंने पहाड़ के निवासियों से अपनी गणना मूल निवास पहाड़ में ही कराने की अपील की तभी पहाड़ में सीटें बढ़ सकती हैं।                               उन्होंने आगामी विधान सभा चुनावों में उत्तराखंड समर्थक शक्तियों से एक जुट होकर चुनाव में भागीदारी की अपील की । उन्होंने आगे कहा कि भीमताल विधान सभा सीट में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा पूरी मेहनत से चुनाव लड़ा जाएगा तथा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अति शीघ्र प्रत्याक्षी की घोषणा की जाएगी।


खबरें शेयर करें -