रुद्रपुर प्रस्तावित रोडवेज बस टर्मिनल के निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने किच्छा रोड स्थित विश्वकर्मा मार्केट में बने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। बुधवार दोपहर कार्रवाई की शुरुआत में 10 दुकानें ढहाए जाने के बाद व्यापारियों और महिलाओं के उग्र विरोध तथा जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के कारण काम को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। हालांकि, शासन स्तर से मिले सख्त निर्देशों के बाद शाम को पुलिस बल और दमकल की तैनाती के बीच दो बुलडोजरों के साथ दोबारा पहुंचे प्रशासनिक दस्ते ने सभी 46 अवैध दुकानों को ध्वस्त कर पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।
भारी विरोध के बीच रुद्रपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,,,,
