उत्तराखंड: पत्रकारों के परिवारों को ₹5-5 लाख की मदद और पेंशन की मिली मंजूरी।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए आर्थिक सहायता और सम्मान पेंशन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की वित्तीय सहायता और 3 वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतिमाह ₹8,000 की सम्मान पेंशन देने की सिफारिश की गई।                                                                              सूचना महानिदेशक ने कहा कि सरकार संकटग्रस्त पत्रकारों व उनके परिवारों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इन मामलों के जल्द निस्तारण के लिए नियमित बैठकें कर रही है। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं समिति सदस्य भी मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें -