हल्द्वानी में गरमाया आक्रोश: बुद्ध पार्क में छात्रों, यूकेडी और नर्सिंग कर्मियों का ज़ोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान की निकाली सांकेतिक शव यात्रा।video

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी नगर के बुद्ध पार्क में आज उस वक्त भारी गहमागहमी का माहौल बन गया, जब विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संगठनों, उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के नेताओं, नर्सिंग कर्मियों और ‘गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा’ दिलाने की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं का महाजुटान हुआ। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर निर्दोष छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह दमनकारी नीति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आक्रोशित छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सांकेतिक शव यात्रा निकाली, जिसे रोकने के प्रयास में पुलिस और उग्र प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और अंततः पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग भी देखने को मिला। इसके साथ ही, लंबे समय से आंदोलनरत नर्सिंग कर्मियों ने भी वर्षवार परीक्षा प्रणाली को पुनः लागू करने व अपनी अन्य मांगों को लेकर सरकार के समक्ष अपनी बात रखी। अंत में, विभिन्न संगठनों और यूकेडी के वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के साथ प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी (SDM) हल्द्वानी को सौंपकर जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।


खबरें शेयर करें -