केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में सोनम वांगचुक ने अपना 28 जून 2026 से जारी अनिश्चितकालीन अनशन आखिरकार समाप्त कर दिया है। जे. पी. नड्डा ने खुद अपने हाथों से वांगचुक को सूप पिलाकर उनकी भूख हड़ताल तुड़वाई, जिसके बाद वांगचुक ने राहत महसूस करते हुए दोनों केंद्रीय मंत्रियों और अपनी पत्नी गीतांजलि जे आंगमों का हृदय से आभार जताया। इस दौरान केंद्र सरकार ने एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से उनकी प्रमुख शर्तों को स्वीकार कर लिया, जिसके तहत जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले और 20 जुलाई 2026 के ‘संसद मार्च’ में हिस्सा लेने वाले छात्रों के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके अलावा, सरकार ने संसद में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कराने का भरोसा भी दिया है।
दिल्ली: सोनम वांगचुक ने समाप्त की भूख हड़ताल, सरकार ने मानीं शर्तें।
