बागेश्वर (उत्तराखंड): कपकोट तहसील क्षेत्र में 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के मां बनने का मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा के बाद परिजनों द्वारा किशोरी को कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया, जहाँ उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन को जैसे ही किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कपकोट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू की और बांसे गांव निवासी आरोपी कवींद्र राम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रसव के अगले दिन स्वास्थ्य में गिरावट आने पर किशोरी को जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया गया, जहाँ फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों डॉक्टरों की देखरेख में सुरक्षित हैं, वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
बागेश्वर: 17 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज।
