हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को कर्मचारियों के बीच हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब विवाद के दौरान गोली चल गई। हालांकि, गोली सीधे किसी व्यक्ति को न लगकर वहां रखी अलमारी में जा धंसी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया पर परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद आरोपी कर्मचारी मौके से भागने में सफल रहा। सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस और आरटीओ गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है; पूरे विवाद और फायरिंग की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
हल्द्वानी : RTO कार्यालय में कर्मचारियों की बहस के बाद गोलीबारी, आरोपी फरार,,,,
