अंकिता भंडारी हत्याकांड: नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की सहमति के लिए उर्मिला सनावर को समन जारी।

अंकिता भंडारी मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए अपनी स्वेच्छा से सहमति दर्ज कराने हेतु 23 अक्टूबर को देहरादून की सीबीआई अदालत में सुबह 10:30 बजे उपस्थित होने का समन दिया है।                                                                                    कोर्ट यह सुनिश्चित करेगी कि उनकी स्वीकृति किसी भी तरह के दबाव या लालच से मुक्त हो, जबकि चर्चित ऑडियो और VIP एंगल के कारण विवादों में आई उर्मिला पूर्व में ही इस जांच परीक्षण के लिए अपनी रजामंदी जाहिर कर चुकी हैं।