हल्द्वानीः नाबालिग से कुकर्म और मारपीट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म और मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 13 अगस्त को पीड़ित की मां द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।                                                               घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद आजम उर्फ अफजल (40), जो मूल रूप से बिलासपुर (यूपी) का निवासी है, को तत्काल हिरासत में ले लिया। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


खबरें शेयर करें -