टनल हादसा: चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में भूधंसाव से 7 कर्मचारियों की मौत, 3 की तलाश में युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड  चमोली जिले स्थित मायापुर (पीपुलकोटी) में THDC की विष्णुगाड-पीपुलकोटी जल विद्युत परियोजना की TRT टनल में गुरुवार शाम अचानक हुए भूधंसाव, मलबे और पानी के तेज रिसाव के कारण एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे लगभग 3 किलोमीटर लंबी सुरंग के करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से में काम कर रहे कुल 22 कर्मचारी फंस गए।                                                                प्रशासन द्वारा चलाए गए रातभर के बचाव अभियान में कई लोगों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अब तक 7 कर्मचारियों के शव बरामद हो चुके हैं और सुरंग के भीतर फंसे शेष 3 कर्मचारियों को निकालने के लिए SDRF, NDRF, सेना, ITBP, CISF व पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार जुटी हुई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार स्वयं मौके पर मौजूद हैं, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से स्थिति की समीक्षा करते हुए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं तथा परिजनों व सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर (0135-2710334, 82188 67005, 1070) भी जारी किए गए हैं।


खबरें शेयर करें -