हल्द्वानी: पति को दूसरी महिला के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस करा रही काउंसलिंग।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी,,,,,,,,   मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने शादीशुदा पति को, जिस पर उसे लंबे समय से शक था, बुधवार को एक किराए के मकान में दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी, बच्चों और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया, जो देखते ही देखते तीखी बहस और धक्का-मुक्की में बदल गया।                                                                                               स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहाँ दो बच्चों के पिता और उसकी पत्नी के बीच मामले को सुलझाने के लिए फिलहाल काउंसलिंग कराई जा रही है और पुलिस जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय करेगी।


खबरें शेयर करें -