हल्द्वानीः फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर गैरसैंण सत्र के दौरान आत्मदाह की बात कहने वाले हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपना बयान वापस ले लिया है। एक नए वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उन्होंने यह बात आवेश में आकर कही थी और पारिवारिक सलाह के बाद अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सस्ती लोकप्रियता हासिल करना नहीं है। अपने शुभचिंतकों का आभार जताते हुए उन्होंने देश की न्याय प्रणाली के साथ-साथ स्थानीय देव शक्तियों, गोलज्यू देवता और कोटगाड़ी देवी पर अपना पूरा विश्वास जताया है।
फोन टैपिंग विवाद: विधायक सुमित हृदयेश ने आत्मदाह की चेतावनी वाला बयान वापस लिया।
