हल्द्वानीः दैनिक कचरा प्रसंस्करण हेतु स्थापित Material Recovery Facility सेंटर का उद्घाटन,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

आज बुधवार को नगर निगम हल्द्वानी द्वारा गौला पार क्षेत्र में दैनिक कचरा प्रसंस्करण हेतु स्थापित एमआरएफ (Material Recovery Facility) सेंटर का उद्घाटन माननीय महापौर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं लेखा अधिकारी सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बेनी सेना की महिला सदस्याओं की भी सक्रिय सहभागिता रही।

महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि एमआरएफ सेंटर के संचालन से शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूती मिलेगी तथा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में तेजी आएगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता स्तर में भी सुधार होगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का पृथक्करण एवं पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे लैंडफिल पर निर्भरता कम होगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल को शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके सफल संचालन की कामना की।


खबरें शेयर करें -