अल्मोड़ा जागेश्वर धाम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपने हथियारबंद गनर के साथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गए।
जैसे ही इस घटना का पता मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों को चला तो उनमें जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय पुजारियों का कहना है कि गर्भगृह में केवल निर्धारित नियमों के तहत ही प्रवेश की अनुमति होती है, और यहां तक कि देश के बड़े नेता फ़िर चाहे PM हो या किसी भी राज्य के CM ने तक इस परंपरा का पालन किया है।
घटना के बाद मंदिर परिसर में तनाव का माहौल बन गया और पुजारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे मामलों में सख्ती नहीं दिखाई गई, तो भविष्य में धार्मिक स्थलों की परंपराएं खतरे में पड़ सकती हैं। वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक इस पूरे विवाद पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
