हल्द्वानी गौला नदी में जल्द ही खनन कार्य शुरू होने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी 11 निकास द्वारों की मरम्मत, रास्तों के निर्माण और सीमांकन सहित अन्य औपचारिकताओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से 7 हजार से अधिक पंजीकृत वाहनों, हजारों श्रमिकों, स्टोन क्रशरों और स्थानीय बाजार को बड़ा फायदा पहुंचेगा, जिससे करीब 500 करोड़ रुपये का व्यापार और सरकार के राजस्व में भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
हल्द्वानी: गौला नदी में खनन की तैयारियां तेज, स्थानीय कारोबार और राजस्व को मिलेगा बढ़ावा।
