रामनगर आज दिनांक 4.10.2026 को उत्तराखंड क्रांति दल के जिला नैनीताल की रामनगर विधानसभा में एक रैली का आयोजन किया गया है रैली समापन के बाद शिवाय वेंकट हॉल मालधनचौड़ में एक सभा का आयोजन रामनगर संभावित उम्मीदवार भुवन सत्यबली द्वारा किया गया। जिसमें बहुत से लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली और मालधनचोड डिग्री कॉलेज निर्दलीय छात्र संघ के चुनाव विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निशांत कुमार कोषाध्यक्ष प्राची ल़ोहनी आयुष लोहनी रितेश सिंह आशना शिल्पी राजकुमार गोपाल रावत विजय बिष्ट राजकुमार गोयल गणेश अधिकारी गिरीश रौतेला महेश ककगेती युवा ब्लॉक अध्यक्ष किशनलाल सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान ने की संचालक ललित अधिकारी हरीश रौतेला राकेश चौहान रवि वाल्मीकि श्याम सिंह नेगी खड़क सिंह बगड़वाल शिव सिंह रावत आनंद असगोला भुवन बिष्ट राजीव लोचन रवि बोरा आदि सैकड़ो लोग शामिल थे।
रामनगर: UKD द्वारा रैली और सभा का आयोजन,,,, कई लोगों ने ली UKD की सदस्यता।
