हल्द्वानी : बेकाबू डंपर ने पूर्व सैनिक को रौंदा, 2 दिनों में दूसरे हादसे से लोगों में भारी आक्रोश।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामपुर रोड पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने राह चलते पूर्व सैनिक शमशेर सिंह रौतेला (निवासी हल्दूचौड़) को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।                                                                                                   स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लहूलुहान हालत में शमशेर सिंह को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिंता की बात यह है कि पिछले 48 घंटों के भीतर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले यह दूसरे पूर्व सैनिक हैं।                                               इससे ठीक एक दिन पहले गुरुवार को हल्दूचौड़ में ही सड़क पार करते वक्त पूर्व सैनिक हरीश चंदोला की भी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इन लगातार हो रही त्रासदियों से क्षेत्र में गहरा आक्रोश व्याप्त है और स्थानीय निवासियों ने रामपुर रोड पर भारी वाहनों की बेलगाम गति पर तुरंत रोक लगाने व यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।


खबरें शेयर करें -