गुरुवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर और वर्तमान राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2007 टी-20 और 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे हरभजन सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान और उपलब्धियों की सराहना की। CM धामी ने कहा कि हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, जिससे सीख लेकर युवा खेल के क्षेत्र में अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्यसभा सांसद व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट।
