हल्द्वानी: राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कार्यक्रमों में की शिरकत, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर की चर्चा।

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के मूसाबंगर, बजूनियाहल्दू (कोटाबाग) और पनियाली में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।

श्री भट्ट ने मूसाबंगर और बजूनियाहल्दू में श्री विनोद जोशी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय भेंट की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने स्थानीय आवश्यकताओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को सामने रखा। कार्यक्रम में जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए आपसी संवाद को महत्वपूर्ण बताया गया।

श्री भट्ट ने पनियाली में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में भी ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश जोशी, बीटीसी सदस्य राधा सुयाल, घनश्याम सुयाल, भुवन कर्नाटक, मंडल उपाध्यक्ष दलीप बिष्ट, बालम देवका, भुवेंद्र जोशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य भुवन पांडे, ममता बोरा, हिम्मत सिंह बोरा, धीरज जोशी और चंदन देवका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं, मूसाबंगर और बजूनियाहल्दू के कार्यक्रम में शक्तिकेंद्र संयोजक दिनकर मासीवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल बिष्ट, बूथ अध्यक्ष पंकज ढौंढियाल, रमेश जोशी, सुरेश जोशी, बासवानंद, मोहन पांडे, उमेश तिवारी, नवीन सनवाल, बंशीधर बुढलाकोटि, प्रकाश पंत, प्रकाश कबडवाल, महेश मासीवाल, दिनेश बोरा, मानसी जोशी, दीपा जोशी और मोहनी शर्मा सहित मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।