कोरोना की चपेट में आए सिंगर जान कुमार सानू ( गायक कुमार शानू के पुत्र)।

खबरें शेयर करें -

मशहूर बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के बेटे और ‘बिग बॉस 14’ फेम जान कुमार सानू (जान रीता सानू) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर हाथ में आईवी ड्रिप (IV drip) लगे हुए एक वीडियो शेयर कर उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी।                                                   अस्पताल के इस वीडियो में जान काफी मजाकिया और अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने कैप्शन में ‘चाइना से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो’ और ‘चेक्ड इन: कोविड फ्रॉम वुहान’ जैसी बातें लिखकर फैंस का ध्यान खींचा है। इतना ही नहीं, उन्होंने हॉस्पिटल गाउन को लेकर मजाकिया लहजे में ‘फिट चेक’ करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने फेवरेट डिजाइनर ‘कोकिलाबेन’ के कपड़े पहने हैं।                                     जान के इस मजाकिया पोस्ट को देखकर जहां फैंस हैरान हैं, वहीं उनके जल्द ठीक होने की दुआएं भी मांग रहे हैं।


खबरें शेयर करें -