अमेरिका: ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल खरीदने की दी अस्थाई छूट,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

अमेरिका एक बार फिर से यू टर्न लेते हुए ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल खरीदने की अस्थाई छूट दे दी है। ग़ौरतलब है कि ईरान युद्ध के बीच दुनिया भर में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और सूत्रों के अनुसार इसी दबाव में अब अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है. अहम बात ये है कि यह फैसला ठीक दो दिन बाद आया है, जब खुद अमेरिकी ट्रेजरी से कहा गया था कि इस छूट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.                                                                                      प्राप्त जानकारी में अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने 17 अप्रैल से छूट के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत देशों को रूसी तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स खरीदने की अनुमति 16 मई तक दी गई है।


खबरें शेयर करें -