हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों, जैसे तिकोनिया, नैनीताल रोड, कैनाल रोड और वार्ड संख्या 29 व 30 का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को नालियों की नियमित सफाई और जलभराव की स्थितियों पर लगातार निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए, साथ ही चेतावनी दी कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कहते हुए नागरिकों से भी अपील की कि वे कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही फेंकें और शहर को स्वच्छ व सुरक्षित बनाने में नगर निगम का सक्रिय सहयोग करें।
मानसून से पहले एक्शन में हल्द्वानी नगर निगम,,,,,, मेयर ने लिया तैयारियों का जायजा।
