हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला को दो बाइक सवार बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया। बदमाश महिला के कानों से सोने के झुमके छीनकर पलक झपकते ही फरार हो गए। महिला के रोने-चिलाने पर जब तक स्थानीय लोग एकत्र होते, लुटेरे ओझल हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जाँच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों संदिग्धों की हरकतें कैद हो गई हैं, जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की शिनाख्त में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से स्थानीय निवासियों में अपनी सुरक्षा को लेकर भारी डर और चिंता का माहौल है।
हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े कुंडल झपटे, CCTV फुटेज से लुटेरों की तलाश शुरू।
