भीमताल ग्राम प्रधान जंगलिया गांव राधा कुल्याल ने जिलाधिकारी नैनीताल को प्रेषित तीन सूत्रीय ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में उप जिला अधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक को कार्यालय में सौंपा गया गौर तलब है कि ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के लोग कई समय से राजकीय इंटर कॉलेज जंगलिया गांव में विज्ञान वर्ग खोलने, जंगलिया गांव बूढ़ा धूरा मोटर मार्ग को पक्का करने तथा जंगल के किनारे निवास कर रहे लोगों के आवास के किनारे तथा सार्वजनिक रास्तों के किनारे 50 सौर ऊर्जा स्थापना संयंत्र लगाने की मांग की है । पिछले दिनों ग्राम पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी उपरोक्त मामला जोर शोर से उठाया गया था। सभी ग्राम वासियों ने उक्त समस्या के समाधान की मांग की है। इस अवसर पर नवीन चंद्र पलड़िया प्रेम सिंह कुल्याल चंदन सिंह पड़ियार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
ग्राम प्रधान जंगलिया गांव ने जिलाधिकारी नैनीताल को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन।
