नैनीताल अग्निकांड: ‘तमंग मोमो’ सहित कई दुकानें जलकर खाक।

उत्तराखंड  नैनीताल में माँ नैना देवी मंदिर के पास स्थित न्यू पालिका मार्केट में तड़के भीषण आग लग गई। सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच प्रसिद्ध चाइनीज फूड आउटलेट ‘तमंग मोमो’ में भड़की इस आग ने देखते ही देखते वहां रखे सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके फटने से दुकान जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग की लपटें पास के ‘राजेश्वरी फूड्स’ तक भी पहुँच गईं, जिससे वहां भी नुकसान हुआ।                                                                          दुकान में सो रहे कर्मचारियों ने तुरंत दुकान मालिक सुंदर और फायर सर्विस को सूचना दी, जिसके बाद तेज बारिश के बीच दमकल की तीन गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इससे पहले सुबह 3:36 बजे पास के ही एक ‘गेमिंग ज़ोन’ बच्चों की दुकान में भी आग लगी थी, जिसे दमकल विभाग ने समय रहते बुझा लिया।